फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फैक्टरी के कमरे में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित डेकोर प्राइवेट लिमिटेड सरिया फैक्टरी में लखीमपुर खीरी जनपद के गांव कृष्णा नगर निवासी सर्वजीत साहनी (36) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन


जनपद लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव कृष्णा नगर निवासी सर्वजीत साहनी नई मंडी कोतवाली के भोपा रोड पर फैक्टरी में मजदूर था। पिछले तीन माह से वह यहां काम कर रहा था। देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में फैक्टरी के मजदूर उसके कमरे की तरफ गए तो उन्हें सर्वजीत फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया।

फैक्टरी के कर्मचारी यश व धर्मेंद्र उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना देने पर सर्वजीत के पिता सावरू, बड़ा भाई हरी शंकर, प्रधान अब्दुल रहीम आदि ने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस से शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वह शव लेकर चले गए है। मंंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि सर्वजीत फैक्टरी में ही बने कमरे में रहता था। परिजनों ने अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। सीओ रूपाली राव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें