फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेम विवाह करने वाली महिला ने दिया ससुराल के बाहर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ससुराल के बाहर धरना दिया। पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची, लेकिन महिला ने पुलिस को तहरीर नहीं दी और कार्रवाई से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

तीन साल पहले गैर समुदाय की एक युवती ने नई मंडी निवासी एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। चूंकि दोनों अलग अलग समुदाय से थे, तो युवक अपनी पत्नी को लेकर अपने परिजनों से अलग रहने लगा था। तीन साल से दोनों एक साथ रहते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों में विवाद चल रहा है। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जिस कारण उसके हाथ में चोट आई। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को छोड़ कर चला गया।
इससे परेशान महिला सोमवार को अपनी ससुराल के बाहर धरना देकर बैठ गई। यह सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि महिला ने तहरीर नहीं दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें