फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ - जिसके लिए पति छोड़ा, महिला को उसने ही दिया धोखा

Mon, 27 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता एक बच्चे की मां का पड़ोस के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को पता चलने पर विवाहिता को पति ने तलाक दे दिया था। ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ ही उसका निकाह करा दिया, लेकिन अब उसका दूसरा पति महिला को छोड़कर चला गया है। महिला अपने पहले पति के पास पहुंची तो उसने रखने से इंकार कर दिया।
मामला क्षेत्र के गांव का है। करीब दस दिन पहले महिला को लोगों ने एक युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद हंगामा हुआ। पति ने महिला को तलाक दे दिया। ग्रामीण एकत्र हुए और उन्होंने प्रेमी के साथ ही महिला का विवाह कर दिया और उसी के साथ भेज दिया था। बाद में वह दोनों जानसठ कस्बे में रहने लगे। कुछ दिनों में ही प्रेमी के साथ भी मनमुटाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले रात में दूसरा पति भी उसे बिना कुछ बताए छोड़ कर चला गया। इसके बाद महिला को पछतावा हुआ और वह पहले शौहर के घर लौट आई। पहले पति का कहना है कि वह तलाक दे चुका है। पहला पति महिला को थाने में छोड़कर चला गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें