फोटो
मुजफ्फरनगर। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। विजेताओं को स्कूल में सम्मानित किया गया।
एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजन हुआ। खिलाड़ी भूमिका, अवनी, शिफा, आयुषि, राजनंदिनी, अवंतिका, अंजलि ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। शारीरिक विभाग के शिक्षक चंद्रशेखर राणा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर माह में दिल्ली में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य एके मोहन, उमा रानी ने खुशी जताई।