प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराज पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला।
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1112 मरीजों ने लिया परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम का तापमान लोगों का हाजमा बिगाड़ रहा है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में ग्यारह सौ से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें सबसे ज्यादा गैस्ट्रो और बुखार के मरीजों ने उपचार कराया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1112 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा बुखार और गैस्ट्रो के 210 मरीजों ने उपचार कराया। करीब 50 चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित कराई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि कांवड़ के चलते भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां की जा चुकी है। निरीक्षण भी किया गया। चिकित्सकों को कांवड़ियों की ईमानदारी के साथ सेवा करने के निर्देश दिए गए है।