फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर बदली करवट, बादल छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। सुबह से ही घने बादल छा गए और ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान काफी गिरावट के साथ 2.9 डिग्री पर आ गया है।
विज्ञापन

दो दिन से दोपहर में अच्छी धूप निकल रही थी। आसमान भी एकदम साफ बना हुआ था लेकिन शनिवार को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। सुबह अच्छी धूप निकली, मगर आठ बजे अचानक घना कोहरा छा गया। सुबह शीतलहर चल रही थी और बादल भी छाए गए। जिससे जनमानस फिर से ठिठुर गया। दोपहर में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन यह भी ठंड से राहत नहीं दिला सकी। दोपहर बाद फिर से घने बादल छा गए। जिले का तापमान काफी नीचे आ गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान भी कम होकर 16.3 डिग्री रहा। आसमान में छाए बादलों को देखकर बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान में और भी गिरावट का अंदेशा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें