फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तेज हवा से मकान की ऊपरी मंजिल की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर में तेज हवा चलने से मकान की ऊपरी मंजिल की दीवार भरभराकर अचानक गिर गई। इस दौरान वहां खेल रहे बच्चे चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बुढ़ाना रोड पर गांव तिगाई निवासी यश प्रताप का पुराना मकान है। शनिवार को आए तेज अंधड़ के कारण मकान की ऊपरी मंजिल पर बनी दीवार पीछे के रास्ते मोहल्ला इस्लामनगर की गली में गिर गई। जिस स्थान पर दीवार गिरी थी, इस स्थान पर बच्चे खेल रहे थे। हालांकि तेज हवा चलने के दौरान बच्चे वहां से चले गए थे अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। दीवार गिरने के बाद मोहल्ले के लोगों में मकान मालिक के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह पुराना मकान है। यहां पर कोई नहीं रहता है। मकान मालिक गांव तिगाई में रहते हैं। जिनसे दीवार को ठीक कराने की बात कई बार की जा चुकी थी, मगर मकान मालिक ने दीवार को ठीक नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें