फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने प्लांट से कूड़े की गाड़ी वापस भेजी

विज्ञापन
खतौली  के गांव मुबारिकपुर में कूडे के प्लांट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
ग्रामीणों की चेतावनी, प्लांट में कूड़ा नहीं डालने देंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका की ओर से गांव मुबारिकपुर तिगाई में बनाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट का ग्रामीणों ने विरोध शुरु कर दिया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्लांट पर बैठ कर कूड़े की गाड़ी को वापस भेज दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वह यहां पर कूड़ा नहीं डालने देंगे।
तिगाई के ग्राम प्रधान सचिन, मुबारिकपुर के ग्राम प्रधान विपिन कुमार, बंटी, नीटू, अंकुर, अमित, संजय, प्रवीण, बिटटू, अंकित, अर्जुन, नूर मोहम्मद, मनीष, नीशू, मोहित, श्रीपाल, कालू आदि का कहना है कि जब से यहां पर कूड़ा डाला गया है, तब से दोनों गांव में सांस लेना दूभर हो गया है। चारों ओर दुर्गंध फैलने लगी है। ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह यहां पर कूड़ा नहीं डालने देंगे। ग्रामीण प्लांट पर पहरा लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि नगर से प्रतिदिन 25 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 30 मीट्रिक टन की है। बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने के कारण प्लांट को चालू नहीं कराया गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर से निकलने वाला कूड़ा प्लांट पर डाला जा रहा था। गांव में मक्खी से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। इसके अलावा प्लांट के आसपास चूना भी डलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें