फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी

Fri, 05 Apr 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक लेते डीएम। स्रोत-सू
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव को लेकर दो राज्यों के अधिकारियों की बैठक हुई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के अधिकारियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीमा पर आवागमन और सुरक्षा के बिंदुओं पर बातचीत की गई। दोनों राज्यों की संयुक्त टीम चौकसी करेगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विकास भवन में हरिद्वार और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों की बैठक हुई। हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की सीमा आपस में लगती है। दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों में लोकसभा चुनाव एक साथ है। बैठक में चुनाव से संबंधित समस्त मुद्दों को ध्यान में रखते हुए चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पार नगदी, शराब, ड्रग्स समेत अन्य प्रतिबंधित सामानों का परिवहन रोकने और जब्त करने के उपायों को लागू करने पर भी विचार किया गया। चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के अलर्ट रहने पर भी चर्चा की गई। बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी ट्रैफिक कुलदीप, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा, सीओ सदर राजकुमार साहू, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेशचंद यादव, जिला आबकारी अधिकारी, एसडीएम सदर परमानंद झा आदि मौजूद रहे। हरिद्वार के एडीएम प्रशासन बीएल शाह, एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें