फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आबकारी विभाग की मिलीभगत से हो रही थी शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए हरियाणा के हिसार और यूपी के अमरोहा के दो तस्करों ने किया खुलासा
विज्ञापन

कैंटर से 440 पेटी पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार लेकर जा रहे थे

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने बसी नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान कैंटर से शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कैंटर से 440 पेटी पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। 

थाना परिसर में एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कपिल निवासी गांव ढ़बारसी, थाना आदमपुर, जिला अमरोहा और नरेंद्र निवासी ग्राम उमरा, थाना हांसी, जिला हिसार, हरियाणा बताया। कैंटर से बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत करीब 16 लाख रुपये हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह इस शराब को पंजाब से बिहार लेकर जा रहे थे। मांग के हिसाब से सप्लाई करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि तस्करों का सहयोग करने वाले आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किस तरह से इस मामले में है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एसएसपी संजीव सुमन ने सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है । इस दौरान सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार और थाना प्रभारी बीएस वर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें