2-रतनपुरी पुलिस ने चोरी का तार खरीदने वाले कबाड़ी को जेल भेजा
- फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। गांव समौली से चोरी किया गया बिजली मोटर का तार बुढ़ाना निवासी कबाड़ी की दुकान से बरामद हुआ। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
गांव समौली निवासी ब्रह्मपाल पुत्र स्वरूप सिंह ने बताया कि दो किशोर उसकी ट्यूबवेल से बिजली के मोटर का तार निकाल रहे थे। मौके से दोनों को पकड़ लिया। रामपाल ने उक्त दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों किशोरों से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला पीर शाह विलायत निवासी साजिद पुत्र भूरा कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान साजिद की दुकान से चोरी का करीब 13 किलो तांबे का तार बरामद हुआ। जिसे उसने उक्त दोनों किशोरों से खरीदा गया बताया। पूछताछ में किशोरों ने स्वीकार किया कि वे लोग इस तरह की चोरी करके सारा माल इसी कबाड़ी की दुकान पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी साजिद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया।