मोरना मिल की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल पूरा
मोरना। द गंगा किसान चीनी मिल मोरना की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल पूरा हो गया। नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहकारी गन्ना मिल एवं चीनी मिल समितियों के संयुक्त गन्ना आयुक्त समितियां डॉ. वीबी सिंह ने उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर को पत्र भेजा है। जिसमें बताया कि द गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के संचालक सदस्यों का निर्वाचन 10 जुलाई 2017 को व उप सभापति का चुनाव 11 जुलाई 2017 को संपन्न हुआ था। जिसका पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। छह माह के भीतर नई कमेटी के गठन किया जाए तब तक सहकारी चीनी मिल समितियों के नैतिक कार्यकलापों के संपादन हेतु अंतरिम प्रबंध कमेटी का गठन किया जाएगा। मिल प्रबंधक कमल रस्तोगी ने बताया डीएम, गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सहकारी चीनी मिल समिति के प्रधान प्रबंधक शामिल होंगे।