फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लखनऊ से पहुंची टीम ने की समिति सचिव की जांच

विज्ञापन
रामराज गन्ना समिति में जांच करती लखनऊ से पहुंची टीम स्रोत स्वम
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज गन्ना समिति के चेयरमैन पंकज प्रताप ने पिछले महीने 22 अगस्त को गन्ना आयुक्त लखनऊ से समिति के सचिव सुभाष चंद यादव की शिकायत की थी। समिति में छह और जिले में 11 साल से जमे होने के अलावा गंभीर आरोप लगाए थे। गन्ना समिति की करीब 26 दुकानों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। सचिव का ट्रांसफर करने की भी मांग की गई है। चेयरमैन की शिकायत पर जांच करने पहुंचीं दो सदस्यीय टीम के साथ उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओम प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया भी मौजूद रहे। समिति के सचिव सुभाष चंद यादव का कहना है कि सभी काम विधि संगत किया गया है। बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें