फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों के खेत पर जाने के बाद घर न जाए उर्जा निगम की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। पुरा के 132 केवीए बिजलीघर पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने 10 घंटे धरना-प्रदर्शन किया। तड़के चार बजे सहमति बनी कि घरों के सदस्यों के बिना उर्जा निगम की टीम चेकिंग नहीं करेगी। बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। जर्जर तार बदले जाएंगे और टूटे खंभे भी बदले जाएंगे। किसानों ने आश्वासन दिया कि पेराई सत्र शुरू होते ही बिजली का बिल भी धीरे-धीरे जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे किसान पुरा में एकत्र होने शुरू हो गए थे। तड़के चार बजे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बातचीत के बाद धरना समाप्त हो गया।
तय किया गया कि बिजली अधिकारी घर के सदस्यों की उपस्थिति में ही चेकिंग करेंगे। बिल जमा करने के लिए अनावश्यक रूप से दबाव नहीं बनाया जाएगा। टूटे खंभे को शीघ्र ठीक किया जाएगा। ग्रामीण सतीश कुमार त्यागी, अक्षय कुमार त्यागी का कहना है कि कई दिन से गांव में बिजली का खंभा टूटा हुआ है, लेकिन उर्जा निगम के कर्मचारी शिकायत के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचते। खंभे के कारण कई किसानों की ट्यूबवेल बंद हैं। बिजली कर्मचारी चेकिंग के लिए घरों में उस समय मीटर चेकिंग के लिए जाते हैं, जब किसान खेतों में गए हुए होते हैं। बिजली बिल जमा करने के लिए अनावश्यक रूप से दबाव बनाते हैं और कनेक्शन काटने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी का कहना है कि बिजली का बिल जमा करने के लिए अधिकारियों को किसानों को समय देना चाहिए। गन्ने का सीजन शुरू हो रहा है। ग्रामीण धीरे-धीरे बिजली का बिल भी जमा कर देंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि धरना-प्रदर्शन कर अपनी बात रखें, लेकिन विद्युत सप्लाई बाधित न करें। किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जेई महेंद्र सिंह का कहना है कि बिजली कर्मचारी समय पर किसानों को बार-बार बिजली बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं। किसी किसान के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें