फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समाधान होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। गन्ने के पूर्ण भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का भैसाना चीनी मिल के गेट पर धरना 24वें दिन भी जारी रहा। किसानों के बीच पहुंचे गन्ना समिति के सचिव ने वार्ता की।
गन्ना समिति के सचिव बीके राय बृहस्पतिवार को किसानों के बीच धरने पर पहुंचे। किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने किसानों की बात सुनीं, लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। अधिक चीनी बेचकर किसानों के गन्ने का भुगतान करने की किसानों की मांग पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर संजीव पंवार, विकास त्यागी, सोहनवीर, प्रवीण, सोबीर, राजबीर सिंह, विपिन व धीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें