फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में 14 से 21फरवरी तक कथा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ में 14 से 21 फरवरी तक कथा होगी
विज्ञापन

मोरना। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनरतले ओम शांति सेंटर ब्रह्मकुमारी शुकतीर्थ में 14 से 21 फरवरी तक श्रीमद्भागवत ज्ञान वर्षा कथा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, माता राजनंदेश्वरी, सहित अन्य संत महात्माओं की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच विधि -विधान पूर्वक शुभारंभ होगा। ओम शांति सेंटर शुकतीर्थ के मुख्य प्रबंधक ब्रह्मकुमारी प्रवेश कुमारी ने बताया कि आश्रम के प्रांगण में साप्ताहिक भागवत कथा 14 फरवरी को ग्यारह बजे होगी। इससे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे से तीन बजेे तक भागवत कथा का आयोजन होगा। वहीं, शाम छह बजे से आठ बजे तक मेडिटेशन कार्यक्रम क्रमवार चलता रहेगा। 21 फरवरी को कथा समापन के साथ - साथ प्रतिवर्ष की भांति शिव जयंती का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें