फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर रणखंडी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। प्राचीन शिव मंदिर रणखंडी गांव में रविवार को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने किया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक ने कहा कि मनुष्य को जीवन में एक बार श्रीमद् भागवत कथा जरूर सुननी चाहिए। यह कथा मनुष्य को ज्ञान का बौद्ध कराने के साथ ही मोक्ष प्रदान करती है। ग्राम प्रधान ने कथाव्यास आचार्य मिथलेश नदंन कौशिक का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन अमित धीमान व दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रविवार को कथा के यजमान अमृतराज पुंडीर रहे जबकि प्रसाद वितरण सुखबीर धीमान द्वारा किया गया। आयोजक अमित धीमान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विगत दो वर्षों से कथा का आयोजन स्थगित चल रहा था। अब कोरोना संक्रमण कम होने के चलते सरकार द्वारा सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। जिससे कथा के आयोजन का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें