फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम जन्म की लीला के मंचन देख दर्शक हुए भाव-विभोर

विज्ञापन
जानसठ में श्रीराम जन्म की लीला का मचंन करते कलाकार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। प्राचीन रामलीला समिति मोहल्ला मिश्रान की ओर से चल रही श्री रामलीला में मंगलवार की रात श्रीराम जन्म का स्थानीय कलाकारों ने शानदार मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कलाकारों ने बताया कि राजा दशरथ के पुत्र नहीं होते थे, तब श्रंगी ऋषि ने उन्हें एक फल दिया और सभी रानियों को खिलाने का आग्रह किया। फल के सेवन के बाद रानी कौशिल्या ने श्रीराम, रानी सुमित्रा ने लक्ष्मण व शत्रुघ्न, रानी कैकेई ने भरत को जन्म दिया। इसे जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जन्म के बाद अयोध्या में बधाई का दौर शुरू रहा और सभी ने एक-दूसरे को बधाईयां दी। श्रीराम जन्म की खुशी में लोग नाचने गाने लगे। राम का किरदार सुमित सैनी, लक्ष्मण का रामबाबू सैनी, रावण का अशोक राजपूत, दशरथ का बलराज सैनी ने किरदार निभाया।
रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि रमेश चंद कांबोज रहे। निर्देशक राम अवतार दीक्षित, समिति अध्यक्ष निशांत कांबोज, सोनी कुमार गुर्जर, उमाशंकर शर्मा, अमित शर्मा, रतन सिंह राजपूत, शालू वालिया, कैलाश सैनी, अमरजीत सैनी ज्ञानचंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें