जिले में आठवां स्थान पाने वाला छात्र अभिषेक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फैक्टरी कर्मचारी के बेटे ने किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर, भोपा। कस्बा निवासी फैक्टरी कर्मचारी हरीश सैनी के बेटे अभिषेक सैनी ने 83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में इंटरमीडिएट के टॉप टेन छात्रों में अपना नाम शामिल कराकर परिवार का नाम रोशन किया। अभिषेक के पिता हरीश फैक्टरी में काम करते हैं, जबकि मां संगीता ग्रहणी हैं। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उधर, स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में नगमा ने प्रथम, तृषा ने द्वितीय और वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हाईस्कूल में रूपा ने प्रथम, सीजा ने द्वितीय और नीशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या राजेश शिवाच ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।