फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों ने मौन जुलूस निकाला

Tue, 15 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गोल्ड पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में स्वर्णकारों ने सोमवार को भी बाजार बंद रखा। मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया। उप्र उद्योग व्यापार संगठन ने भी समर्थन दिया। व्यापारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार तक कोई हल नहीं निकलने पर 19 मार्च से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकार बीते 15 दिनों से आंदोलन की राह पर हैं। सर्राफा बाजार बंद है। सोमवार को कटहरा मौचियान सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में ज्वैलर्स ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया। वर्मा ने कहा कि बाजार बंद होने से सर्राफा व्यापारी रोजी-रोटी से तरस गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले रही है।

राज्य वाणिज्य कर सलाहकार समिति उप्र के सदस्य कृष्ण गोपाल मित्तल और सपा व्यापार मंडल सभा जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने भी उनके बीच पहुंचकर समर्थन दिया। मित्तल ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज लाकर गुलाम बनाना चाहती है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


त्यागी ने कहा कि 17 मार्च तक कोई हल नहीं निकला तो उप्र उद्योग व्यापार संगठन 19 मार्च से जेल भरो आंदोलन करेगा। मौन जुलूस में राम गोपाल वर्मा, सतीश वर्मा, राजा वर्मा, प्रदीप वर्मा, दिनेश वर्मा, राजेश वर्मा, राकेश, उत्तम वर्मा, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, मदनलाल वर्मा, दीपक वर्मा, सत्यपाल वर्मा, विजय, हाजी मजहर, बिरला सिंह, सचिन जैन, मनोज जैन, राज वर्मा, संजीव वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें