फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा फकीरादास की तपोस्थली 11 हजार दीपों से हुई जगमग

विज्ञापन
मिरगपुर में गुरू बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर हुई दीपोत्सव - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बाबा फकीरा दास की तपोस्थली 11 हजार दीपों से हुई जगमग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। गांव मिरगपुर स्थित गुरु बाबा फकीरा दास की तपोस्थली पर 11 हजार दीपक जलाकर दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। दीयों की रोशनी से जगमग मंदिर का अनुपम और मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर गांव मिरगपुर में अलग ही नजारा देखने को मिला। बाबा फकीरा दास की तपोस्थली को ग्रामीणों ने 11 हजार दीप जलाकर जगमग किया। यह अलौकिक नजारा देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के लोग भी मिरगपुर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अंधकार को जीवन से नष्ट करने के लिए सत्कर्म करने में सबसे बड़ा बाधक नशा है, इसलिए हम सभी संकल्प लेेते हैं कि जीवन में कभी कोई नशा नहीं करेंगे। इस दौरान चतर सिंह, डॉ. विकल, अंकुर पंवार, अमित पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें