मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक ने कहा कि बंजारा समाज की बस्तियों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए पहले सर्वे कराया जाएगा। अगर आबादी ग्राम पंचायत का दर्जा देने लायक हुई तो दर्जा मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कानून व्यवस्था बेहतर है। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास सरकार ने किए हैं। जरूरत मंद परिवारों के बच्चों की मदद की जा रही है। अटल आवासीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में बनाया जा रहा है, जिससे मजदूर परिवारों के बच्चों की शिक्षा की उच्च कोटि की व्यवस्था की जाएगी। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बन रहा है, जिसका सबको लाभ मिलेगा। बंजारा समाज के लोगों के लिए करीब 14 साल बाद भाजपा सरकार ने फिर से पहल की है। संवाद