मुजफ्फरनगर। जनपद के किसानों के लिए दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी दो और तीन सितंबर को कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा और बघरा में होगी। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि गोष्ठी सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें किसान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर सकेंगे। उन्हें कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। सिरोही ने कहा कि यह किसानों के लिए कृषि संबंधी ज्ञान प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने किसानों से अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचकर शामिल होने के लिए कहा। ब्यूरो