फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहा कांड: भयावह था मंजर, आंदोलनकारियों को खेतों में खींच रहे थे पुलिसवाले

Wed, 10 May 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

वारदात के वक्त 16 साल के रहे उत्थान सिंह ने अदालत में गवाही दी। प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए 19 मई तय की गई है।
 
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में सीबीआई ने मंगलवार को अदालत में चश्मदीद गवाह उत्थान कुमार को पेश किया। गवाह ने बताया कि पुलिसवाले आंदोलनकारियों को खेतों में खींच रहे थे। अपनी आंखों से सारा हाल देखा। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने की।

विज्ञापन


मंगलवार को अदालत में रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई हुई। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह और जोगेंद्र गोयल ने बताया कि सीबीआई ने रामपुर तिराहा कांड के चश्मदीद गवाह उत्थान कुमार को पेश किया। वारदात के वक्त करीब 16 साल के रहे उत्थान ने अदालत में आंखों देखी बयान की। सीबीआई के आरोप पत्र का समर्थन किया।
 

यह भी पढ़ें:  चर्चा में आलिया की पोस्ट: हैलो नवाज! हम अच्छे पति-पत्नी तो नहीं बन सके, पर अच्छे माता-पिता बन सकेंगे, जवाब...

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन गवाहों की हो गई मौत
सीबीआई ने अदालत को बताया कि दो गवाह वेदपांडे पहलवान और महेंद्र सिंह की मृत्यु हो चुकी है। दोनों के साक्ष्य उन्मोचित कर दिए गए हैं।

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी।

सीबीआई ने मामले की जांच की। पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए गए थे। गंभीर धाराओं के सेशन ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें