संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब लोटस की गवर्नर की आधिकारिक यात्रा और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. अनुराधा वर्मा ने कहा कि लायंस की भूमिका समाज हित के कार्यों में सर्वोपरि है।
मेरठ रोड स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रक्टि गवर्नर रजनीश गोयल रहे। उन्होंने सभी को समाज हित के कार्यों के लिए प्रेरित किया। इंडक्शन ऑफिसर पीएमजेएफ पंकज बिजलवान ने सभी को शपथ दिलाई। इसके बाद डॉ. अनुराधा वर्मा ने कहा कि लायंस क्लब दृष्टि संरक्षण, श्रवण और भाषण संरक्षण, मधुमेह जागरूकता, युवा आउटरीच, पर्यावरण संबंधी मुद्दे को लेकर कार्य करता है। इन उद्देश्यों के साथ अपने क्षेत्र में पर्यावरण, भोजन और चिकित्सा के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लेता है। इस मौके पर लॉयन विनय मित्तल, अशोक कुमार मित्तल, डॉ. गौरव गर्ग, विनय सिसोदिया आदि मौजूद रहे।