फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रिश्ते में खटाई, बिचौलिए को जूतों की माला पहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- भैंसरहेड़ी गांव के मामले का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


- उत्तराखंड का रहने वाला है बिचौलिया, गलत जानकारी देने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी

छपार (मुजफ्फरनगर)। निकाह तय कराने में गड़बड़ी से नाराज युवती पक्ष के लोगों ने बिचौलिए को पक़ हाथापाई की और जूतों की माला पहना दी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला खुला। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि मामला भैंसरहेड़ी का है, पुलिस जांच कर रही है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के गले में जूतों की माला डालकर हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जांच की तो वीडियो छपार क्षेत्र के भैंसरहेड़ी गांव का निकला।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति को जूतों की माला पहनाई गई है, वह उत्तराखंड के किसी गांव का रहने वाला है। उसने भैंसरहेड़ी गांव से एक युवती की शादी उत्तराखंड के गांव के किसी युवक तय कराई थी। रिश्ते में बिचौलिए की ओर से दी गई जानकारियां गलत निकली।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने उसे घर बुलाया और हाथापाई की। जूतों की माला गले में डालकर पिटाई की। उसके माफी मांगने पर मामला शांत हुआ है। एसपी सिटी का कहना है कि छपार पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें