फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश

विज्ञापन
बारिश के चलते नगर की सड़कों पर हुआ जलभराव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- पुरकाजी में करंट से भैंसा की मौत, हंगामा
विज्ञापन

- शहर से लेकर देहात तक हो गया जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लंबे इंतजार के बाद बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन शहर से लेकर देहात तक जलभराव परेशानी की वजह बना रहा। कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई है। 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
शनिवार सुबह आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश हुई। कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान गिर गया। दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कई जगह बारिश से शहर में जलभराव हो गया। फसलों के लिए बारिश सोना साबित होगी। गन्ने, ज्वार और धान के किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. अनिल कटियार का कहना है कि फसलों के लिए बारिश जरूरी थी। बारिश से बढ़वार होगी और किसानों को सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी। पुरकाजी में मूसलाधार बारिश से गली मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे के मेन बाजार सहित पंजाबी कालोनी व थाने वाली गली सहित अन्य कुछ गली मोहल्लों में भी पानी भर गया। आम जनजीवन प्रभावित हुआ। किसान गोल्डी राठी, प्रताप सिंह, विवेक राठी, नवीन त्यागी, जसवंत त्यागी आदि ने बताया कि बारिश से गन्ना, गेहूं आदि सभी फसलों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

करंट से भैंसा की मौत, किसान झुलसा, हाईवे पर जाम
पुरकाजी। खाईखेड़ी गांव में बिजली का करंट लगने से किसान का भैंसा मर गया, जबकि बेटा झुलस गया। सात घंटे तक किसी भी विद्युत अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने भाकियू अराजनैतिक के नेतृत्व में हाईवे पर जाम लगा दिया। मुआवजे के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद जाम खोला गया।
शनिवार को किसान जनेश्वर त्यागी का पुत्र संजय त्यागी सुबह सात बजे भैंसा बुग्गी से खेत पर घास लेने जा रहा था। जब वह दीनदयाल स्कूल के पास पहुंचा तो वहां रास्ते पर नीचे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में भैंसा आ गया और किसान भी झुलस गया। हादसे के बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और सूचना विद्युत विभाग को दी। भाकियू व भाकियू अराजनैतिक के नेता भी मौके पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीण ने दोपहर करीब दो बजे दिल्ली देहरादून हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाने पर पुलिस ने वन वे ट्रैफिक कर वाहनों को निकाला। करीब साढ़े चार बजे एसडीओ विद्युत अजय कुमार व नायाब तहसीलदार राजकुमार मौके पर पहुंचे और धरनारत लोगों से वार्ता की। करीब छ बजे मुआवजा देने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त किया गया। एसडीओ विद्युत अजय कुमार ने बताया कि शासन के नियमानुसार 25 हजार रुपये मुआवजा एक सप्ताह में दिलवा दिया जाएगा। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, अक्षु त्यागी, धीरज त्यागी, रामनाथ त्यागी, राजपाल सिंह, सुमित गुर्जर, रवि, भानू त्यागी, जनेश्वर त्यागी, सन्नी, अनिल, श्रवण, संदीप, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, हरिओम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें