मंसूरपुर। बंद डिस्टलरी को चलाने तथा रुका वेतन दिलाने की मांग को लेकर सर शादी लाल डिस्टलरी में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रामध्यान ने की। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर मुख्य रूप से अमित राठी, अरविंद कुमार, सुमेश पाल, अय्यूब, सुमित गुप्ता, मानसिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।