फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला पंचायत की बैठक में राज्य मंत्री और विधायक के प्रस्ताव धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी नरेंद्र कश्यप और रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के प्रस्ताव सदस्यों के विरोध के कारण पास नहीं हुए। सदस्यों ने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास के लिए अपनी निधि का प्रयोग करें। गैरहाजिर रहे विभागों के अधिकारियों को नोटिस भेजा जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को समझकर उनका निदान गंभीरता से करें।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई। अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ने प्रस्ताव रखे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने लखनऊ सचिवालय के माध्यम से मंदवाड़ा से शामली मुख्य मार्ग तक तीन किमी की 54 लाख रुपये की सड़क के प्रस्ताव का सदस्य अमरकांत और वीरेंद्र कुमार और अन्य ने विरोध किया। गढ़ी नौआबाद से भौराकलां शाहपुर मार्ग को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग, बवाना से हुसैनपुर कलां संपर्क मार्ग का प्रस्ताव पास नहीं हुआ। इसके बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप की ओर से जमालपुर में सड़क निर्माण के प्रस्ताव भी विरोध के चलते पास नहीं हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से पुर्नविचार के लिए कहा, लेकिन सदन ने जनप्रतिनिधियों के कार्येों का विरोध किया। उनका कहना था कि विधायक और मंत्री अपनी निधि से काम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें