मीरापुर क्षेत्र में कब्जामुक्त कराने पहुची प्रशासन की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राजस्व अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टि कर कब्जाई गई सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। टाइल्स फैक्टरी समेत अन्य संस्थानों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
न्यायालय चकबंदी अधिकारी सदर प्रथम ने 30 जून को जानसठ तहसील के कैलापुर जसमौर में सरकार जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए टीम गठित की। नायब तहसीलदार जसमेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम मौके पर गई थी। बरसात की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। मौके पर मिलने कब्जा धारियों को कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दी गई है। राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक अनुज शर्मा, लेखपाल प्रताप, ओमवीर सिंह, रामपाल सिंह, चकबंदी विभाग की टीम सहायक चकबंदी अधिकारी जानसठ सिंहवीर सिंह, चकबंदी कानूनगो यशपाल सिंह, लेखपाल अंकित कुमार, रजनीश कुमार शामिल रहे।