फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आईआईए की कार्यकारिणी समिति का गठन

Mon, 10 Jul 2023 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्यमियों की समस्या पर मंथन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। आईआईए चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने नई कार्य समिति का गठन कर लिया है। अमित जैन को सचिव बनाया गया है।

आईआईए के पूर्व अध्यक्षों की एक बैठक आईआईए कार्यालय पर आयोजित की गई। जहां नई कार्यकारिणी की घोषणा की। वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी में अमित जैन सचिव, अनुज स्वरूप बंसल कोषाध्यक्ष, पंकज जैन, अमित गर्ग, मनीष भाटिया और सुशील अग्रवाल को वाइस चेयरमैन, संदीप जैन, उमेश गोयल, दीपक सिंघल, आकाश बंसल और राहुल मित्तल को सहसचिव और समर्थ जैन को पीआरओ बनाया।

कार्यकारिणी गठित होने के बाद निवर्तमान चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि एनजीटी, पीपीसीटी के अनेक निर्देशों के अनुपालन में गैस अथॉरिटी, गैस जनरेटर निर्माता से आईसीडी टू फ्यूल किट निर्माता के साथ भी एक बैठक करनी चाहिए, ताकि भविष्य में हम अपने उद्योगों को अपग्रेड कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन कुश पुरी ने कहा कि डेवलपमेंट अथॉरिटी से जो समस्या आ रही है उनको लिखित रूप से सक्षम मंचों पर उठाना चाहिए। निवर्तमान आईआईए राष्ट्रीय विद्युत समिति के सदस्य अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि हमें लगातार उद्योगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को समझ कर उनके समाधान का प्रयास करना चाहिए। पूर्व चेयरमैन सुधीर गोयल ने कहा कि बिजली विभाग की अनेकों समस्याएं उद्यमियों के समक्ष लगातार आ रहीं हैं। चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि हम शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक व साधारण बैठक बुलाकर इन विषयों के समाधान को प्रयास करेंगे। आईआईए सचिव अमित जैन ने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें