फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में करीब दो साल से हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
भोपा थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी ओमसिंह की 13 जुलाई 2018 को हत्या कर दी गई थी। ओमसिंह पक्ष से सूरजमल ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को बेकसूर पाते हुए उनके नाम निकाल दिए थे, जबकि रामपाल (58) पुत्र बुल्ला समेत तीन आरोपियों को जेल भेजते हुए उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। तभी से रामपाल जेल में बंद था, जो कुछ समय से ब्लडप्रेशर की बीमारी से त्रस्त था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक रामपाल की हालत बिगड़ गई। जिसे जेल अस्पताल से स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बंदी रामपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें