फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोनावायरस का खौफ जारी, सहमे अफसर और जनता, मास्क के बढ़ गए दाम

Thu, 05 Mar 2020 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

देश में कोरोना की दस्तक से हर तरफ इस वायरस का खौफ पसर गया है।
विज्ञापन
मास्क लगाए युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दस्तक से हर तरफ इस वायरस का खौफ पसर गया है। कोरोना के खौफ से मास्क की मांग काफी बढ़ गई है। बाजार में एन-95 के साथ ही थ्री-लेयर मास्क की किल्लत बताई जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों को मास्क लगाकर मरीजों की जांच करने के साथ ही सेनीटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को अस्पताल का अधिकांश स्टॉफ मास्क लगाए नजर आया।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को जिला अस्पताल के हर चिकित्सक की टेबल पर सेनीटाइजर रखा नजर आया। साथ ही चिकित्सक एवं स्टॉफ मास्क लगाए हुए दिखे। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस का वार्ड भी बना हुआ है। इसमें मास्क एवं बचाव के अन्य जरूरी सामान भी मौजूद है।

विदेश से आए 40 लोगों की निगरानी
चीन व अन्य देशों से जनपद में आए करीब 40 लोगों की स्वास्थ्य महकमा निगरानी कर रहा है। इन लोगों की निगरानी के करीब 25 दिन पूरे होने वाले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आया। जिले में कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। उधर, सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल का कहना है कि मास्क की कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन


यह भा पढ़ें: कोरोनावायरस पर वार करेंगी ये तीन चीजें, दावा है- नहीं पड़ेगी अन्य दवा की जरूरत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें