फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाली कराई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किराएदार की गैरमौजूदगी में दुकान खाली कराई। किराएदार के परिजनों ने हंगामा किया। कस्बे के मेन बाजार में एक दुकान को लेकर दुकान स्वामी शर्बत अली व किराएदार मांगेराम में वर्ष 2017 से विवाद के चलते कोर्ट मुकदमा चल रहा है। करीब दो माह पूर्व दुकान स्वामी मुकदमा जीत गया था। रविवार रात पुलिस ने किराएदार की गैरमौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान थाने पर जमा कर दुकान को दुकान स्वामी के सुपुर्द कर दिया। जानकारी मिलने पर किराएदार के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कुछ देर तनाव बना रहा। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। एसओ डॉ मानवेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर ही दुकान खाली कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें