संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में दिल्ली में जैन विश्व संगठन के आह्वान पर धरना चल रहा है। इसमें खतौली के जैन समाज के लोग इंडिया गेट पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की। दिल्ली में धरने पर बैठे जिले के जैन समाज के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सर्वोच्च तीर्थ स्थल को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में रविवार को जैन समाज के लोग इंडिया गेट पहुंचे। दिल्ली पुलिस ने लोगों को राष्ट्रपति भवन जाने से रोका तो समाज के लोग धरने पर बैठ गए। खतौली के कलपेंद्र जैन, मोहित जैन, नित्यम जैन, इशांत जैन, सुशील जैन सिल्लो, पंकज जैन, रिषभ जैन को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई। धरने में कुलदीप जैन प्रवक्ता, मनोज जैन, राजकुमार जैन प्रवक्ता, रीतू जैन, रजनी जैन, नवीन जैन प्रवक्ता, गौरव जैन, दीपक जैन, आदिश जैन, सतेंद्र जैन, अंजू जैन, प्रवीण जैन, अरुण जैन, शैली जैन, प्रमोद जैन आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।