फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने जा रहे दो बहनों के इकलौते भाई की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रही लकड़ी से लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया । मृतक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

मखियाली गांव निवासी अमित, नितेश, हिमांशु, बादल और बिजनौर के चांदपुर निवासी पप्पू कार में सवार होकर शुक्रताल गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। उनकी कार रविवार देर रात यूसुफपुर चौराहे के निकट लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस घायलों को भोपा सीएचसी पर ले गई। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घायलों में मखियाली निवासी बादल (20) की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन भी वहां चले गए थे। मेरठ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

मिस्त्री था बादल
बादल बाइक मिस्त्री का कार्य करता था। मृतक के पिता राजपाल, माता धनपाली, छोटी बहन रेशमा व आंचल का रो रोकर बुरा हाल था। बादल बच्चों में सबसे बड़ा होने के साथ ही दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें