फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा राष्ट्र : गुरुदत्त

विज्ञापन
संतोष विहार में आचार्य संजीव को सम्मानित करते आचार्य गुरुदत्त आर्य एवं समाज के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि राष्ट्र शहीदों और देशभक्तों का सदैव ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आयोजित यज्ञ में काकोरी घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी थे। स्वामी सोमदेव और आर्य समाज की प्रेरणा से विद्यार्थी जीवन में देशभक्ति का जज्बा जगा। युवावस्था में ही उन्होंने 11 किताबें लिखी, जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने जब्त कर लिया था।
इस मौके पर वैदिक संस्कृति की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय आर्य संरक्षणी सभा के अध्यक्ष आचार्य संजीव कुमार आर्य को शॉल और सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, राष्ट्रीय हिंदी परिषद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह, जनेश्वर प्रसाद आर्य, गजेंद्र राणा ने विचार रखे। डॉ. सतीश कुमार, मंगत सिंह आर्य, डॉ. नीरज शास्त्री, अनिल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गांधी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रात: काकोरी कांड के शहीदों की स्मृति में यज्ञ किया गया। यज्ञमान विजयपाल सिंह और ब्रह्म इंद्रपाल सिंह आर्य रहे। मौके पर गजेंद्र सिंह राणा, जय पाल धीमान, जवाहर लाल अरोरा, प्रमोद कुमार, संगीता राठी, नीलम ढिंगरा, ओमवती, कांता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें