फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका ने शुरू किया 156 घंटे का सफाई अभियान

सार

मुजफ्फरनगर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 156 घंटे के स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत कमला नेहरू वाटिका से हुई, जिसमें नगर के अधिकारी और सभासद भी शामिल हुए। शहरभर में सफाई को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कंपनी बाग के सामने सफाई अभियान चलाती चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं अन्य। स्रोत-नगर पालिका।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बृहस्पतिवार सुबह 156 घंटे के विशेष अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरूआत कमला नेहरू वाटिका से की गई। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और शहर के कई सभासदों के साथ चेयरपर्सन ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर श्रमदान किया। शनिवार से पूरे शहर में वृहद अभियान चलेगा। चेयरपर्सन ने बताया कि 156 घंटे तक लगातार सफाई अभियान शुरू कराया जा रहा है। सभासद अमित पटपटिया, ललित कुमार, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, योगेश गोलियान, रुचि शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें