मुठभेड़ के बाद चरथावल पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी: पुलिस
चरथावल । पुलिस मुठभेड़ में घायल कुटेसरा निवासी शातिर बदमाश कल्लू उर्फ तस्लीम उर्फ जनरेटर को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि चेकिंग के दौरान चौकड़ा तिराहे पर ग्राम न्यामू से कसौली मार्ग मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी कल्लू घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक और बड़गांव क्षेत्र से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपी ने बताया ग्राम कसौली के जंगल से चुराई गई बिजली मोटर दो दिन पहले एक कबाड़ी को 2700 रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 2150 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद में गैंगस्टर और चोरी आदि के 14 मुकदमे दर्ज हैं।