ईदगाह कमेटी के लोगों ने क्षतिग्रस्त गुबंद को ठीक कराने की जिम्मेदारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। शरारती तत्वों ने मुथरा गांव में धार्मिक स्थल का गुंबद तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने खुद क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण कराने का भरोसा दिया। सीओ सदर विनय गौतम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की।
थानाभवन मार्ग से मुथरा गांव को जाने वाले मार्ग पर नंगला के ग्रामीणों की ईदगाह है। बृहस्पतिवार को ईदगाह के पांच गुंबदों में एक गुंबद क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया। गांव के शाकिर मुखिया ने ईदगाह की मीनार क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंच गए। सीओ सदर ने भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की। ईदगाह कमेटी के लोगों ने क्षतिग्रस्त गुबंद को ठीक कराने की खुद जिम्मेदारी ली। घटना को लेकर कोई तनाव नहीं है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ईदगाह पर क्षतिग्रस्त गुंबद में लगा डेढ़ फीट के स्टील धातु की वस्तु मौके से गायब थी। गुंबद का टूटा सीमेंट मौके पर पड़ा था। कुछ लोगों का कहना था यह घटना कई दिन पुरानी हो सकती है। सीओ ने बताया मामले में जांच की जा रही है। कमेटी की तरफ से थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।