फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखी

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपचार की सुविधा सभी को मिलनी चाहिए। राज्य मंत्री पीएम स्वनिधि योजना के पात्रो और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिले।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां वितरित की जा रही दवाइयों के बारे में रोगियों से वार्ता की एवं दवाई वितरण के बारे में डॉक्टरों और वहां उपस्थित स्वस्थ कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी रोगियों को उचित ईलाज मिले। पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छी सुविधा दिए जाने पर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। अग्रवाल ने मरीजों एवं उनके परिवार से अलग से बातचीत भी की। बीमारों के तिमारदारों ने बताया कि कुछ परेशानी तो होती है, लेकिन गरीब आदमी के लिए सरकार यहां अच्छी सुविधा दे रही है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में नियमित सफाई के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहडी पटरी व्यवसायियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी है, उनको किसी न किसी योजना से जोड़ा जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को राज्य मंत्री ने प्रमाण पत्र वितरित किये। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अमृत सरोवर गंगधाड़ी का किया निरीक्षण
खतौली। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल गंगधाड़ी में बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर के आसपास लगे पौधों में पानी दिया। वहां के बाद गंगधाड़ी में स्थित गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोवंश को चारा खिलाया। यहां से मंत्री नितिन अग्रवाल वापस लौट गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह, तहसीलदार आरती यादव, बीडीओ शमा सिंह, ब्लाक प्रमुख गौतम गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य तुषार चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल तंवर, ग्राम प्रधान पंकज चौहान, चेयरमैन मनोज चौहान, अमित मोघा, नीरज पंड़ित, सोनू, पूर्व प्रधान जिले सिंह, सुधीर मुद्गल, राजपाल, अजय, विक्की तंवर आदि उपस्थित रहे।
गंगधाड़ी में तालाब किनारे पड़े मिले तिरंगे
क्षेत्र के गंगधाड़ी गांव में मंत्री के कार्यक्रम के बाद तालाब किनारे तिरंगे झंडे पड़े मिले हैं। मंत्री के जाते ही तिरंगे फेंक दिए गए। एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि उनकी जानकारी में मामला नही है, यदि ऐसा है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें