फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पढ़ने के लिए मुस्लिमों का मन, भाजपा ने शुरू किए जतन

Sat, 03 Dec 2022 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में खतौली उप चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुस्लिम मतदाताओं के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के बाद शनिवार को पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मुस्लिम समाज के लोगों से मिलने पहुंचेंगे। चुनाव की बातें होंगी और सरकार की योजनाओं को गिनाया जाएगा।
विज्ञापन


खतौली विधानसभा में मुस्लिम समाज के सबसे अधिक वोट हैं। सपा-रालोद-आसपा गठबंधन के अलावा भाजपा भी मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। यही वजह है कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुस्लिमों के बीच पहुंचे। अब शनिवार को पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी खतौली के सराय रसूलपुर, चित्तौड़ा और काटका गांव में जनसंपर्क कर मुस्लिमों के मन की बात जानेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आज लोगों के बीच
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को खानपुर, जंधेंडी और भैंसी गांव में लोगों के बीच जाएंगे। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पूरी ताकत प्रचार में लगा दी है।
विज्ञापन


प्रजापति समाज को मिला हक : धर्मवीर
स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने समौली, रसूलपुर, मीरापुर दलपत, तिसंग, जानसठ, गढ़ी समेत अन्य गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रजापति समाज को हक दिया है। इस मौके पर संजीव संगम, श्याम लाल प्रजापति, बिजेंद्र पाल, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें