फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पारा पहुंचा 36.4 डिग्री, धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण कई दिन तक गर्मी से राहत रही। मगर, तीन दिन से तापमान फिर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।
जनपद में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद मौसम में अचानक आए परिवर्तन के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। बीच में कई दिन लोगों को गर्मी में ही सर्दी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से पारा फिर से चढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.4 पर पहुंच गया। दिन में गर्मी का असर आम जनमानस में दिखाई दिया। लोग गर्मी से सुरक्षा के हिसाब से घर से बाहर निकल रहे हैं। आने वाले दिनों में तेज गर्मी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें