फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लखनऊ तक गूंजा मामला, किसान को मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया ट्वीट, किसान के घर पहुंचे रालोद विधायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव तुलसीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए बनाए गए हेलीपैड के मुआवजे का प्रकरण लखनऊ तक गूंजा। कांग्रेस ने ट्वीट किया। रालोद विधायक मदन भैया भी किसान के घर पहुंचे। किसान को फसल की क्षतिपूर्ति के तौर पर मुआवजा मिल गया है, जिस पर किसान ने संतुष्टि जाहिर की।
बत्तीस मान भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। किसान महिपाल के खेत में हेलीपैड बनाया गया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद किसान ने हेलीपैड की ईटे उखाड़ना शुरू किया। जब रोका गया तो किसान ने मुआवजे की मांग की। एसडीएम ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मामला शुक्रवार को भी सुर्खियां बना रहा। कांग्रेस ने प्रकरण को ट्वीट किया। शासन ने एसडीएम खतौली से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुबोध कुमार गांव तुलसीपुर में किसान महिपाल के घर पहुंचे। उन्होंने किसान से बातचीत की। किसान को लगभग डेढ़ बीघा खेत की फसल का मुआवजा दे दिया गया है। किसान के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि खेत की पैमाइश कर नुकसान का मुआवजा दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें