फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गुझिया से महक रहे बाजार, खूब भा रहे होली के हार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली को लेकर बाजार में बढ़ गई चहल-पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। होली को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में गुझिया की खुशबू बढ़ने लगी है। दुकानों पर अन्य मिठाई भी सजी है। इसके अलावा गिफ्ट पैक भी लोगों को लुभा रहे हैं। पारंपरिक हार (सूखे मेवों की माला) भी लोगों को लुभा रहे हैं।
दुकानों पर एक से बढ़कर एक उपहार तैयार किए जा रहे है। अलग-अलग प्रकार की मिठाई भी तैयार की जा रही है। मिठाई विक्रेता राजीव कुमार का कहना है कि दो मार्च के बाद से बाजार में और भी ज्यादा भीड़ बढ़ जाएगी। लोगों में इस बार काफी उत्साह है। मिठाई के साथ-साथ उपहारों की भी मांग है। पहले लोग मिठाई खरीदते थे, लेकिन अब उपहार भी खरीदे जा रहे है। गुझिया, पारंपरिक होली के हार की मांग भी खूब है। देशी घी से बने बत्तीसा, मूंगदाल बर्फी, काजू कतली और सूखी स्पेशल गुुझिया की मांग है।
विज्ञापन



इतनी प्रकार बनाई जा रही गुझिया
बाजार में कई प्रकार की गुझिया बनाई जा रही है। इसमें स्पेशल, केसर, प्लेन, देशी घी वाली गुझिया, ड्राई फ्रूट वाली गुझिया, खजूर वाली गुझिया, चॉकलेट गुझिया के अलावा पालक गुझिया तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


कई प्रकार के गिफ्ट भी उपलब्ध
बाजार में होली को लेकर कई प्रकार के उपहार उपलब्ध है। ऐसे में कंफैक्शनरी गिफ्ट, ड्राइ फ्रूट गिफ्ट, कोम्बो गिफ्ट पैक, गुलाल व फ्रूटी गिफ्ट, चॉकलेट एंड गुलाल गिफ्ट, नमकीन-बिस्कुट गिफ्ट बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें