फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहे बंद, बिना मास्क निकलने पर किए चालान

विज्ञापन
चरथावल बाजार कलां में पूरी तरह बंद रही दुकानें - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाजार रहे बंद, बिना मास्क निकलने पर किए चालान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। योगी सरकार द्वारा घोषित दो दिन के लॉकडाउन का लोगों ने संपूर्ण पालन किया। मैन बाजार, शिव चौक, राजीव मार्केट, बस स्टैंड, नगर पंचायत मार्केट एवं कुटेसरा, दधेडू, बिरालसी आदि में तमाम बाजार की दुकानें बंद रहीं। कस्बे में थोक सब्जी मंडी बंद रहने से सब्जी और बाग ठेकेदारों को नुकसान उठाना पड़ा। आढ़ती गय्यूर त्यागी, आसिफ त्यागी, मांगेराम आदि ने बताया कि सब्जी और फल मंडी आवश्यक वस्तुओं के अंतर्गत आती हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने मंडी नहीं खोलने दी। एसओ सूबे सिंह और चौकी प्रभारियों ने बिना मास्क के बेवजह घूमने वाले 15 लोगों के चालान किए। जनपद के बिरालसी बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बरतीं। इमरजेंसी में निकलने वालों से साक्ष्य देखकर निकलने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें