फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गायन और नृत्य का चला जादू, झूमे श्रोता

विज्ञापन
संगीत सरिता के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वसंतोत्सव सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने सराहना की।
विज्ञापन


शहर के गांधी कॉलोनी स्थित संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वामी दीपांकर महाराज, संजीव शंकर, देवव्रत त्यागी, समाजसेवी देवराज पंवार ने संयुक्त रूप से मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन किए।

सेंटर के निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद गायन, वादन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। निधि रानी, प्रणवी मित्तल, सृष्टि, जोग ध्यान शर्मा, स्वदेश कौशिक, प्रियंका गर्ग, सौरव मित्तल, पलविंदर सिंह, एकता शर्मा, पारूल गर्ग और मनोज चौधरी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विशेष मिश्र ने राग मालकोश सुनाकर अपनी साधना का परिचय दिया और निलेश मिश्र ने तबले पर साथ दिया। इस वर्ष का आचार्य लालजी श्रीवास्तव सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत एवं ललित कला संकाय के प्रोफेसर डॉ. निर्मल कुमार को दिया गया। प्रयागराज से बिपिन किशोर श्रीवास्तव, सुनील शर्मा एवं स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएम तिवारी को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संयोजक संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर के निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर एनके अरोड़ा, राकेश राठी, मुकेश लाल, विजय शर्मा, डॉ. आरके सिंह, मनोज चौधरी, सुघोष आर्य, विपिन सिंह, पंकज गोदियाल, संदीप, प्रदीप धनगर, सोहन, राहुल शर्मा मौजूद रहे। संचालन स्वदेश कौशिक ने किया।

संगीत सरिता के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें