फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे राजस्थान के कांवडि़ए

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ गंगनहर पटरी पर मंगलवार को बढ़ी संख्या
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली/भोपा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर कांवडि़यों की संख्या बढ़ गई है। सावन के पहले दिन अधिकतर राजस्थान के शिवभक्त पहुंचे। क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। भोपा सहित निरगाजनी, बेलड़ा,जौली के कांवड़ शिविर में ठहरे अधिकतर कांवडि़ए राजस्थान प्रदेश के रहने वाले हैं। भोपा के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि कांवडि़यों की सेवा के लिए भोपा गंग नहर पुल के निकट राजकीय चिकित्सा शिविर लगा दिया गया है। खतौली में एसडीएम सुबोध कुमार ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गंगनहर पर पुलिस कंटोल रुम बनाया गया है। गंगनहर चौराहे के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।







सावन में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की लगी कतार



मुजफ्फरनगर/चरथावल। सावन मास के पहले दिन शिव भक्तों की कतार शिवालयों में नजर आए। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में फल फूल और बेल पत्र के साथ जलाभिषेक किया। भगवान आशुतोष की आराधना की। शहर के शिव चौक पर शाम के समय आरती की गई। चरथावल क्षेत्र के प्राचीन महादेव मंदिर, चौकड़ा शिव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, बिरालसी शिव मंदिर, दहचंद शिव मंदिर और कुटेसरा, नंगला राई आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, रोहाना मार्ग स्थित अलखपुरी शिव मंदिर में सावन मास में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के गोपी नाथ त्यागी, सभासद अनिल कश्यप, संजय वर्मा, रवि कश्यप आदि ने सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांवड़ शिविर का शुभारंभ

छपार। श्री विश्वनाथ शिव मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, समाजसेवी नवीन त्यागी ने कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर हरिओम त्यागी जिलाध्यक्ष त्यागी सभा, नवीन त्यागी, बिनोद त्यागी, उमेश त्यागी, डाक्टर सुनील त्यागी समिति अध्यक्ष, राजकुमार त्यागी, संजय त्यागी, राजेश त्यागी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें