फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देर रात तक लगा रहा जाम, घायलों को छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर वहलना कट के पास हुए हादसे में घायलों को छुट्टी मिल गई। परिवहन निगम की ओर से तहरीर तक नहीं दी है। दिल्ली-दून हाईवे पर देर रात तक जाम की स्थिति बन रही। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मेरठ के भैंसाली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस यात्रियों को लेकर खतौली जा रही थी। वहलना कट के पास बस दिल्ली-दून हाईवे के पास चौराहा पार करते समय मेरठ की तरफ से तेज गति से आए ट्रक ने बस में सीधी टक्कर मार दी थी। बस कई मीटर तक घिसटती चली गई थी। इसी दौरान गंगोह से आ रही एक ऑल्टो कार बस से टकरा गई थी। कार में सवार लोग भी घायल हुए थे। हादसे में घायल पांच घायलों को जिला अस्पताल व 16 को बेगराजपुर मेडिकल में उपचार दिलाया गया। सभी घायलों को उनके परिजन उपचार के बाद घर ले गए है। थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। अभी तक कार सवार पक्ष व परिवहन निगम के अधिकारियों ने हादसे के बारे में तहरीर नहीं दी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, हादसे के बाद से अब तक भैंसाली डिपो के किसी भी अधिकारी ने आकर हादसे के बारे में कोई जानकारी नही ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें