फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पत्नी की मृत्यु के वियोग में पति ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पत्नी की मौत के सदमे को पति बर्दाश्त नहीं कर पाए। 20 घंटे के अंदर बृहस्पतिवार सुबह पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। भावुक करने वाली घटना चरथावल कस्बे के बस स्टैंड की है। व्यापार मंडल नगर कार्यकारिणी सदस्य 80 वर्षीय नरेंद्र टायर ट्यूब की दुकान करते थे। उनकी पत्नी उषा की उम्र करीब 78 साल रही होगी। बुधवार अलसुबह बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में काफी परिचित और दूरदराज से रिश्तेदार इकट्ठा हुए। लेकिन पत्नी का साथ छोड़ना पति नरेंद्र को बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी रात में उनका भी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार शोक छा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग एवं पदाधिकारियों ने माता-पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे दीपक एवं शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें